फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं सुधर रहा आधार कार्ड, छात्रवृत्ति फार्म भरने के लिए विद्यार्थी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। आधार कार्ड बनवाने और उसमें बदलाव करने को लेकर जिले के तमाम लोग परेशान हैं। सर्वाधिक परेशानी छात्र-छात्राओं को हो रही है। 30 से 50 किलोमीटर दूर से आकर सुबह से लाइन में लगे लोगों को टोकन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

लाइन में खड़े लोगों का कहना है कि प्रतिदिन केवल 50 लोगों का ही आधार कार्ड बनाने और संशोधन का कार्य किया जा रहा है। पोस्टमास्टर जितेंद्र जैन का कहना है कि जिले में किसी भी बैंक शाखा में आधार कार्ड संबंधी कार्य नहीं होने से लोगों की भीड़ जुट जा रही है। ऐसे में एक दिन में सभी का आधार कार्ड संबंधी कार्य नहीं किया जा सकता।
------------
आधार कार्ड में फोटो बदलवाना है। तीन दिन से चक्कर लगा रहा हूं।
- अभिषेक प्रजापति
----
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर डलवाना है। स़ुबह छह बजे से लाइन में हूं।
- दीप सेन
--------
40 किमी दूर से तीसरे दिन आया हूं। आधार कार्ड में नया फोटो अपलोड कराना है। इतनी दूर से आने के बाद भी काम नहीं होने पर लौटना खल जाता है।
- जितेंद्र सिंह
----------
मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए दो दिन से 70 किमी दूर ग्राम बरखेड़ा से आ रहा हूं। सुबह सवा छह बजे से लाइन में लगा हूं।
- रामजी शर्मा
------------
मुझे नया आधार कार्ड बनवाना है। कई दिन से ग्राम सिंदवाहा से आ रहा हूं। कई बार अधिकारियों से आग्रह किया, लेकिन टोकन नहीं मिला तो वापस चला गया।
- दरऊ
-----
छात्रवृत्ति हेतु आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए 60 किमी दूर भड़रऊ से आयी हूं। मुख्य डाकघर में आधार कार्ड का काम हो रहा है, इसलिए आना मजबूरी है।
विज्ञापन

- विशाखा
--------
आधार कार्ड में फोटो और मोबाइल नंबर दोनों अपडेट कराना है। अधिक भीड़ की वजह से काम नहीं हो पा रहा है। सुबह छह बजे से लाइन में हूं।
- वंदना
----------
नया आधार कार्ड बनवाना है। तीन दिन से चक्कर लगा रही हूं। लेकिन, टोकन नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में हर दिन आना पड़ रहा है। इससे पढ़ाई बाधित हो रही है।
- सपना
--------
मैं गोविंद नगर से आई हूं। मुझे आधार कार्ड में पता बदलवाना और मोबाइल नंबर अपडेट कराना है। कोचिंग छोड़कर पांच दिन से आ रही हूं। अपडेट नहीं होने पर छात्रवृत्ति फार्म नहीं भर पा रही हूं।
- मुस्कान
---------
अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाने 35 किमी दूर बार ब्लाक के टोरी गांव से आई हूं। किसी तरह आधार कार्ड बन जाए। टोकन नहीं मिला तो दूसरे दिन आना पड़ेगा। बच्चे को लेकर आने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन

- रोशनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें