फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे पता करिए पोलिंग बूथ

Sun, 08 Jan 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
election news lalitpur - फोटो : demo
विज्ञापन
इस बार के चुनाव में बेहतर व्यवस्था व निष्पक्षता के साथ निगरानी के लिए आयोग ने जिले के सभी मतदेय स्थलों को गूगल मैप से जोड़ दिया है। इससे सभी मतदेय स्थलों की जानकारी कहीं भी बैठकर आनलाइन ली जा सकती है। इसका सबसे ज्यादा उपयोग केंद्रीय दलों को किसी भी मतदेय स्थल पर बिना किसी की मदद के सीधे मतदेय स्थल तक पहुंचने में सहूलियत होगी। 
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद के 915 मतदेय स्थलों को गूगल मैप से जोड़ने के लिए जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को जिला विज्ञान केंद्र ने प्रशिक्षण दिया है। जिला निर्वाचन विभाग ने सभी मतदेय स्थलों की संपूर्ण जानकारी आनलाइन कर दी है। विधानसभा चुनावों में वोटरों को बूथ के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वोटर घर बैठे गूगल पर अपना बूथ पता कर सकेंगे। इतना ही नहीं गूगल ही वोटरों को बूथ तक पहुंचने का रास्ता भी बताएगा। चुनाव आयोग के आदेश पर पूरे प्रदेश में पोलिंग बूथों की गूगल मैपिंग का काम चल रहा है। 
जिलाधिकारी डॉ. रुपेश कुमार ने बताया कि अब वोटरों को अपने वोटर आई कार्ड के आधार पर घर बैठे गूगल से पता चल जाएगा कि उनका वोट किस बूथ पर है। बूथ की लोकेशन और रास्ता भी गूगल से आसानी से पता चल सकेगा, क्योंकि सभी बूथों की अक्षांश-देशांतर के आधार पर उनकी गूगल  मैंपिंग की जा चुकी है। जिला विज्ञान केंद्र अधिकारी शक्ति अग्रवाल ने बताया कि मतदेय स्थलों को गूगल से जोड़ने का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें