फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी ने बीमारी के बहाने एबुंलेंस बुलाई, बाद में बोला सब्जी लेने चलो

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। एक नशेड़ी ने 108 एबंलेंस बुलाने के लिए फोन किया और जब गाड़ी लेकर चालक रवाना हुआ तो उसने कारण पूछा तो नशेड़ी ने बड़े ही बेपरवाह तरीके से कहा उसे सब्जी लेने जाना है, इसके लिए एंबुलेंस चाहिए। नशेड़ी की आवाज चालक ने मोबाइल में रिकार्ड कर ली तथा उसे लखनऊ भेज दिया। लखनऊ से एंबुलेंस चालक को निर्देश मिले कि वह संबंधित स्थान पर न जाए। एंबुलेंस चालक बताए गए स्थान पर तो नहीं गया पर नशेड़ी से फोन पर बातचीत क ो उसने रिकार्ड कर लिया। बाद में उसने इस आडियो रिकार्डिंग को वायरल कर दिया, जिसे लोग चटखारे लेकर सुन रहे हैं।
विज्ञापन

वायरल वाडियो में एंबुलेंस चालक नशेड़ी युवलक से पूंछ रहा है कि वह एंबुलेंस से सब्जी लेने क्यों जाना चाहता है तब उसने बताया कि वह जब भी अपनी बाइक से सब्जी लेने गया तो पुलिस ने उसका मोटी रकम का चालान काट दिया। इससे वह परेशान हो गया है। अब एंबुलेंस से सब्जी लेने जाएगा तो कम से कम पुलिस के चालान से तो बच जाएगा। इस समय गांव से घरेलू सामान या मरीज को बाइक से लेकर शहर या कसबा में जाना मुसीबत का सबब बना हुआ हैं। जगह-जगह मुस्तैद पुलिस ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से कोविड नियमों की अनदेखी एवं यातायात नियमों का पालन न करने की बात कहते हुए उन पर जुर्माना लगा रही हैं। यह जुर्माना हजारों में होता हैं। पुलिस के चालान से परेशान ग्रामीण युवक ने शराब के नशे में सब्जी खरीदने के लिए 108 नंबर पर फोन लगाकर अपनी बीमारी का वास्ता देते हुए अपने गांव में एंबुलेंस को बुलाया। जब गांव जाते समय रास्ते में एंबुलेंस चालक ने उसे फोन करके लोकेशन ली तब शराब के नशे में चूर ग्रामीण ने अपनी बात बताते हुए कहा कि जब भी वह बाजार में सब्जी, किराना या घरेलू सामान लेने जाता था, पुलिस उसका चालान कर देती हैं। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन में उसकी बाइक के दो तीन बार में लगभग 12 हजार रुपये के चालान काट दिए। इससे वह बुरी तरह परेशान हो गया। अब उसे सब्जी लेना है जिसके लिए उसने एंबुुलेंस का सहारा लिया। एंबुलेंस चालक और कॉल करने बाले के बीच रोचक बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद इसे लोग चटखारे लेकर सुन रहे हैं। भाजपा नेताओं ने पुलिस की इस कार्यप्रणाली के संबंध में पुलिस अधीक्षक कैप्टन मिर्जा बेग से अपनी शिकायत भी दर्ज कराई है।
सरकारी एंबुलेंस को सब्जी लेने के लिए बुलाने वाले व्यक्ति की जांच कराई जाएगी और उस पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. प्रताप सिंह, सीएमओ ललितपुर
कोरोना संक्रमण को लेकर अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही हैं। इसमें बिना मास्क वाले चालकों के चालान किए जा रहे हैं। किसी भी बाइक चालक से दस हजार रुपये का कोई चालान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें