फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक फीस वसूलने पर होगी कार्रवाई : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरु होने के साथ ही निजी विद्यालयों के अभिभावकों से अधिक शुल्क वसूले जाने, चिंहित दुकानों से जूते, मौजे, किताबें और यूनिफार्म आदि की अनिवार्य खरीद कराए जाने की शिकायतें आने लगी हैं। इन शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक अधिकारी बैठक कर उनसे निजी स्कूलों की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले मेें निजी स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी, निजी विद्यालय अधिक फीस वसूलने के साथ चिह्नित दुकानों से जूते, मौजे, किताबें और यूनिफार्म आदि क्रय करने के लिए बच्चों व अभिभावकों को बाध्य नहीं कर सकते हैं। शासन ने निर्धारित मानकों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों के संबंध में डीआईओएस व बीएसए से एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी गई है, जिसमें अभिभावक के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं तो संबंधित विद्यालयों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें