फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पीसीएफ-नेफेड केंद्रों पर नहीं शुरू हो सकी गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
47 में से सिर्फ छह केंद्रों पर खरीद, 82 किसानों से करीब 5,500 क्विंटल की खरीद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में गेहूं की सरकारी खरीद सुस्त रफ्तार से चल रही है। स्थिति यह है कि कुल 47 क्रय केंद्रों में से अब तक केवल छह केंद्रों पर ही खरीद शुरू हो सकी है। इनमें 82 किसानों से लगभग 5,490 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। पीसीएफ और नैफेड के क्रय केंद्रों पर अभी तक खरीद शुरू नहीं हो सकी है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खाद्य विभाग के आठ क्रय केंद्रों में से पांच स्थापित हो चुके हैं और सभी पांचों पर खरीद जारी है। वहीं, पीसीएफ के 20 केंद्रों में से 14 स्थापित हो गए हैं, लेकिन किसी पर भी खरीद शुरू नहीं हुई है। इसी तरह नैफेड के 13 केंद्रों में से छह स्थापित हैं, लेकिन वहां भी खरीद शून्य है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के छह केंद्र स्थापित हैं, जिनमें से केवल एक केंद्र पर ही खरीद शुरू हो सकी है। ऐसे में अधिकांश केंद्रों पर खरीद शुरू न होने से व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारदाने की आपूर्ति शुरू
जिले में गेहूं खरीद के लिए बारदाने (बोरी) की उपलब्धता भी धीरे-धीरे सुनिश्चित की जा रही है। जिला खाद्य विपणन विभाग को 100 गांठें प्राप्त हुई हैं, जिन्हें विभिन्न क्रय केंद्रों पर वितरित कर दिया गया है। इसके अलावा एक हजार गांठों की अतिरिक्त मांग पहले ही जिलाधिकारी के माध्यम से भेजी जा चुकी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है और जल्द ही और आपूर्ति मिलने की उम्मीद है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी चामुंडा प्रसाद पांडेय का कहना है कि क्रय केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया जारी है। केंद्रों पर बारदाना भेज दिया गया है।
,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें