फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पान मसाला की कालाबाजारी करने वालों पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में तंबाकू पर कर बढ़ने के बाद दुकानदारों ने पान मसाला व सिगरेट स्टॉक कर निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर माल बेचना प्रारंभ कर दिया है। जिसकी शिकायतें जिला प्रशासन को मिल रही थी। यह कालाबाजारी रोकने के लिए जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने बाटमाप विभाग को कार्रवाई के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश पर शहर में बांटमाप निरीक्षक ने अभियान चलाया। उन्होंने नझाई बाजार में जाकर थोक विक्रेता व बड़े दुकानदारों के यहां पर छापामारी की, वहां पर उन्हें अंकित मूल्य से अधिक दाम पर विक्रेता पान मसाला व सिगरेट बेचते हुए मिले।
उन्होंने एमके ट्रेडर्स व साहू किराना स्टोर का चालान काटकर मामला पंजीकृत किया। निरीक्षक एसके गुप्ता ने बताया कि सामानों पर अंकित मूल्य से अधिक दाम पर सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें