फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषी नर्स पर की जाए कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। मैटरनिटी बिंग में एक बार फिर प्रसूताओं ने डिलेवरी के नाम पर सुविधा शुल्क वसूलने के आरोप लगाए हैं। ग्राम बिगारी निवासी देवसिंह ने उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने और दोषी नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रसव कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मैटरनिटी विंग की स्थापना की गई। लेकिन, विंग हमेशा आरोपों के घेरे में रहती है। एक स्टाफ नर्स का यहां से स्थानांतरण होने पर वसूली पर कुछ समय के लिए अंकुश सा लग गया था, लेकिन फिर से वसूली के आरोप लगने लगे हैं। ग्राम बिगारी निवासी देवसिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस और उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 20 जनवरी को जब वह अपनी बहू रजनी का प्रसव कराने गया। रजिस्टेशन के नाम पर उससे चार सौ रुपये रात्रि डिलेवरी चार्ज के नाम पर सात सौ रुपये और लगभग बारह सौ रुपये की बाहर से दवाइयां मंगवाने के नाम पर लिया गया। इसके बाद नार्मल डिलेवरी हो गई। डिलेवरी के बाद दो अन्य कर्मचारियों को तीन सौ रुपये दिलवाए।
उसने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, उपजिलाधिकारी ने शिकायती पत्र को चिकित्सा अधीक्षक को भेजकर पूरे मामले की जांच कराते हुए शीघ्र आख्या भेजने के निर्देश दिए। बाहर से क्यों मंगाई जा रही दवाएं?
विज्ञापन

------------------------
सरकार नि:शुल्क स्वास्थ्य उपचार के लिए योजनाएं चला रही है। मरीजों को बाहर से दवाएं मंगाने पर चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश हैं। लेकिन, प्रसूताओं और उनके तामीरदारों से दवाएं मंगाने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाती। शिकायत की जांच कराई जाएगी और जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------------------------
- डा. प्रताप सिंह
मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें