फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतीक्षालय को तोड़ने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
कड़ेसराकलां/तालबेहट। लाखों रुपये की लागत से ग्राम सभा द्वारा बनवाया गया यात्री प्रतीक्षालय तोड़ने वालों पर तीन दिन बाद कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। कुछ पूर्व ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणों ने इस संबंध में दबंगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विकास खंड तालबेहट के अंतर्गत ग्राम कड़ेसराकलां में पुराने पेट्रोल पंप के समीप यात्रियों की सुविधा के लिए ग्राम सभा द्वारा लाखों रुपये की लागत से एक यात्री प्रतीक्षालय बनवाया गया था। जिसमें गर्मी और बरसात में लोग ठहरते थे। मंगलवार को गांव के कुछ दबंगों ने अपने स्वार्थ की खातिर रात में इसे तोड़ दिया। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसडीएम ने इस मामले मेें दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात भी की थी लेकिन कार्रवाई न होने से ग्रामीण असमंजस की हालत में है। वहीं, अर्जित प्रकाश, बीडीओ तालबेहट का कहना है कि यात्री प्रतीक्षालय गिराने का मामला मेरे संज्ञान में अभी आया है। जिसकी जांच एसडीएम और सीओ कर रहे हैं।
मंगलवार की रात में मौके पर पुलिस गई थी। इसके बाद आज तक दबंगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे हालात में सरकारी भवनों की सुरक्षा करना जनप्रतिनिधियों के बस में नहीं रहेगा। संगीता अगरिया, निर्वतमान ग्राम प्रधान
विज्ञापन

----------
यह प्रतीक्षालय मेरे कार्यकाल में बनाया गया था। मेरे बाद में जनप्रतिनिधि ने इसकी सुरक्षा रखी। लेकिन दबंगों ने इसे गिरा दियाष दबंगों के खिलाफ उचित कारवाई की जानी चाहिए। रामप्रसाद सहरिया, पूर्व प्रधान
-
मैंने इस प्रतीक्षालय का अपने कार्यकाल में रख-रखाव किया तथा इसकी मरम्मत एवं रंगाई पुताई भी कराई थी। इसके गिराने से ग्राम सभा को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दंबगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। संतोष कुमार पूर्व प्रधान
---
इस संबंध में ग्रामीणों ने किसी व्यक्ति के नाम से कोई शिकायत पत्र नहीं दिया। मामले की जांच पुलिस कर रही है। प्रतीक्षालय गिराने वालों पर अवश्य कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अनिल कुमार, एसडीएम तालबेहट
---------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें