फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के खिलाफ चलाएं अभियान

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार व अन्य अधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने त्योहार पर संवेदनशीलता से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कहा। उन्होंने अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए छापामार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में होली पर कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आयोजित बैठक की। अध्यक्षता जिलाधिकारी में हुई। जिलाधिकारी ने जल संस्थान व विद्युत विभाग के अधिकारियों को नियमित आपूर्ति बनाए रखें। क्षेत्रों में साफ-सफाई के लिए नगर पालिका ईओ व डीपीआरओ को निर्देशित किया। विभागीय अधिकारी त्योहारों के आयोजन की रणनीति बना लें और संवेदनशीलता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए पुलिस दल के साथ अभियान चलाकर छापामार कार्रवाई करें। सीएमओ को नेत्र व त्वचा रोग विशेषज्ञों को 24 घंटे ऑन लाइन रखने व एंबुलेंस व्यवस्था करें। खाद्य व औषधि विभाग को निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों की नियमित जांच करें और छापामार कार्रवाई करें। पुलिस अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर आवश्यकता अनुसार पुलिस बल तैनात करें। क्षेत्रों में शांति समितियों की बैठक कर त्योहार रजिस्टर का परीक्षण करें। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि होली का पर्व शान्ति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाना है, सभी पुलिस के अधिकारी होलिका दहन के लिए पूर्व से चिह्नित स्थानों का निरीक्षण कर लें। बैठक में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जेएस बक्शी, सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर इमरान अहमद व संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें