ललितपुर। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर गौना वन रेंज कर्मियों पर मजदूर दिवस के एक दिन पहले कुछ सहरिया आदिवासियों के टपरा गिराने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी ने बताया कि गौना रेंज अंतर्गत ग्राम बालाबेहट के सहरिया आदिवासी के मकान और टपरा जे सी बी से गिरा दिए गए हैं, जिससे कई मजदूर बेघर हो गए। जबकि केंद्र सरकार ने सहरिया आदिवासियों को वन अधिकार कानून के तहत वन में रहने और खेती करने का अधिकार मिला हुआ है। उन्होंने मनरेगा के तहत मजदूरों को रोजगार दिलाने के साथ बालाबेहट में हुए क्रियाकलापों की जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन पर नगर अध्यक्ष बृजबिहारी उपाध्याय, अनूप कुमार ताम्रकार, कैलाश नारायण, मुकेश लोधी, आरिफ खान, शशिकांत लोधी, दीपक लोधी, अनूप कुमार राजपूत, संजय दीक्षित, हजारीलाल आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
वहीं, शुक्रवार को कचहरी कंपाउंड में मुरारीलाल जैन एडोकेट की स्मृति में विश्व मजदूर दिवस पर नि:शुल्क परामर्श केंद्र संचालित किया गया। इसमें सहरिया आदिवासियों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने की सलाह दी। जिलाध्यक्ष ने तेदूपत्ता का तुड़ान कराने की भी मांग की है।
जंगल में सहरिया आदिवासियों के पटरों को छुआ नहीं गया है। जहां अतिक्रमण था, उसे हटाते हुए बौना नाली खोदी गई हैं।
- आर के शाही, गौना वन रेंजर