फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दुकान में सेंध लगाकर नकद और मोटर चुराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सेनेटरी और इलेक्टि्रकल की दुकान में सेंध लगाकर नकद और मोटर चोरी करने का आरोप दुकान संचालक ने एक व्यक्ति पर लगाया। कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला पिसनारी बाग में स्थित संजय सेनेटरी एवं इलेक्टि्रकल दुकान संचालक संजय ने कोतवाली सदर अंतर्गत गल्ला मंडी चौकी पुलिस को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि 26 अक्तूबर की रात को वह अपनी दुकान बंद कर चला गया था। रात में एक व्यक्ति ने दुकान की दीवार तोड़कर चोरी कर ली। इसमें एक मोटर और नकद 6600 रुपये चोरी कर ले गया। इसी प्रकार, मोहल्ला नेहरूनगर निवासी अजीत सिंह के घर में 23 अक्तूबर की रात चोरों ने घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए थे। घर के समीप वाले मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक कैद हुआ था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि जांचकर जल्द ही इनका खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें