फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आत्महत्या को उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। चार माह पूर्व जहर खाने से युवक की मौत के मामले में आत्महत्या को उकसाने के दर्ज मुकदमे के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
काेतवाली सदर अंतर्गत ग्राम पाचौनी निवासी विट्टू प्रताप ने 30 मार्च 2026 को विषाक्त पदार्थ खा लिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी और झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। मृतक के पिता सोहन ने मनोज निवासी पनवाड़ी थाना घुवारा जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और उसकी तलाश में जुट गई थी। लेकिन वह पुलिस पकड़ से दूर चल रहा था। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने वांछित आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि केस में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार आगे की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इस तहरीर पर दर्ज हुई थी रिपोर्ट
मृतक के पिता सोहन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसके पुत्र बिट्टू प्रताप की शादी 10 मार्च 2026 को मौसम निवासी ग्राम गिदवाहा थाना मड़ावरा के साथ हुई थी। उसकी पुत्रवधू के नाम से इंस्टाग्राम आईडी पर पुत्रवधू की बहन के देवर मनोज निवासी पनवाड़ी थाना घुवारा जिला छतरपुर मध्य प्रदेश ने स्टेटस पर डालकर भोजपुरी गाना लगाया। उस समय उसकी पुत्रवधू मायके में थी। इस पर उसके पुत्र बिट्टू प्रताप ने फोन से पूछा था कि अपनी आईडी पर ऐसे गाना क्यों लगाती हो। इस पर पुत्रवधू कोई आईडी नहीं बनाने और न उसके पास मोबाइल फोन होने की बात कही थी। इसके बाद उसके पुत्र ने मोबाइल नंबर को खोजकर मनोज से बात की तो उसने बिट्टू के साथ फोन पर अभद्रता की थी। इससे क्षुब्ध होकर 30 मार्च को विट्टू ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आरोपी मनोज के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें