ललितपुर। शुक्रवार को बिजली चेकिंग के दौरान बिजली चोरी पकड़े जाने पर वीडियो बनाने के दौरान दो लोगों ने टीम के सदस्यों के साथ गाली गलौज कर धमकी देने और झूठे मुकदमा में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
उपखंड अधिकारी जगदीश प्रसाद और अभियंता त्रिलोकी मधेशिया ने टीम के साथ शुक्रवार को ग्राम पनारी में बिजली चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने दो लोगों के मीटर चेक किए, तो उनमें कट लगाकर बिजली चोरी पकड़ी गई। जिस पर टीम ने मीटर और कट लगे तार की वीडियोग्राफी की। इसके बाद उक्त लोगों ने टीम को पहले तो रोका, जब अधिकारी नहीं माने तो टीम के साथ गाली गलौज करते हुए मारने की धमकी दी और झूठे मुकदमे में फंसाने को भी धमकाया। साथ ही महिलाओं को भी आगे कर दिया। अवर अभियंता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।