गर पालिका में बैठक करते ईओ निहाल चंद्र
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के सभागार में त्योहारों के मद्देजनर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश स्वास्थ्य नायकों को दिए गए। ईओ ने कहा कि खुले में शौच करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अधिशासी अधिकारी निहालचंद ने समस्त स्वास्थ्य नायकों की बैठक लेते हुए वार्डो की सफाई पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहार दुर्गा पूजा, दशहरा करीब आ रहे हैं। इसे ध्यान में रखकर दुर्गा पंडालों में सफाई व्यवस्था, सड़कों पर विचरण कर रहे आवारा जानवरों को दैलवारा स्थित कान्हा पशु आश्रय स्थल में छोड़ने, नाला, नालियों के ऊपर लगे जंगली पेड़ पौधे को हटाने, जलभराव वाले स्थलों में लार्वा साइड का छिड़काव करने, नालियों की सिल्ट सफाई कराने के निर्देश दिए गए।
ईओ ने कहा कि आगामी दिवस में प्रारम्भ होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 को दृष्टिगत रखते हुए नगर के समस्त 26 वार्डो में विशेष सफाई, सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों की गहनतापूर्वक साफ-सफाई कराने के संबंध में कड़े निर्देश दिए गए। यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी वार्ड में गंदगी पाई जाती है तो संबंधित वार्ड सुपरवाइजर एवं सफाई कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी निहाल चंद, नामित पार्षद घनश्याम साहू, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार, जितेन्द्र स्वरूप तिवारी स्वास्थ्य लिपिक अमित पाराशर, शमीम खान, संजय कुमार, समस्त वार्ड सुपरवाइजर उपस्थित रहे।