संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सराफा दुकान से सोने की अंगूठी की टप्पेबाजी कर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी कोे थाना बानपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 36700 रुपये बरामद किए। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि 8 मई को कस्बा बानपुर में एक सराफा दुकानदार से सोने की अंगूठी की टप्पेबाजी की घटना हुई थी। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सीओ महरौनी के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थी। टीमों ने सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू की थी। जांच के बाद इस घटना में आफताब खान निवासी हमदर्द नगर बी जमालपुर कोल थाना सिविल लाइन जनपद अलीगढ़ का नाम प्रकाश में आया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 36700 रुपये बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद न्यायालय में पेश किया।