फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सोशल मीडिया पर समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- थाना जखौरा पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सोशल मीडिया पर एक विशेष समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को थाना जखौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अारोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

थाना जखौरा में सोनू राजा निवासी ग्राम लालौन के खिलाफ पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक विशेष समाज को गाली देते हुए अपमानित करने की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस आरोपी को पकड़ने में जुटी हुई थी। शुक्रवार को थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार वैश ने अपनी टीम के साथ मिलकर आरोपी सोनू राजा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति, समाज, जाति या वर्ग के विरुद्ध आपत्तिजनक, अभद्र, अपमानजनक या जातिसूचक टिप्पणी करना दंडनीय अपराध है। सोशल मीडिया का प्रयोग संयम, मर्यादा एवं कानून के दायरे में रहकर करें। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट, टिप्पणी पाए जाने पर पुलिस द्वारा तत्काल विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें