फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट अभिनव सिंह की रिमांड 14 जनवरी तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
-मेडिकल कॉलेज में जीजा की डिग्री पर नौकरी करने का मामला-
विज्ञापन

नौ आधार कार्ड बनवाने का तथ्य अदालत में रखा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में फर्जी चिकित्सक बनकर नौकरी करने के मामले में आरोपी अभिनव सिंह की न्यायिक हिरासत की अवधि सीजेएम न्यायालय ने 14 जनवरी तक बढ़ा दी है। कोतवाली पुलिस की ओर से प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर न्यायालय ने यह आदेश दिया।
बताया गया कि आरोपी अभिनव सिंह अमेरिका में रह रहे अपने जीजा डॉ. राजीव गुप्ता की डिग्री का इस्तेमाल कर मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट के रूप में कार्य कर रहा था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने उसे 12 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया था। तब से वह जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में आरोपी द्वारा डॉ. राजीव गुप्ता के नाम सहित कुल नौ आधार कार्ड बनवाए जाने का तथ्य रखा और रिमांड बढ़ाने की मांग की। पुलिस की दलील सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी अभिनव सिंह की रिमांड 14 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी। अब इस मामले में अगली सुनवाई 14 जनवरी को न्यायालय में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें