फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा। किशोरी के अपहरण के बाद दुष्कर्म करने के मामले में गिरार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

थाना गिरार क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण की तहरीर पर उसकी बेटी को बरगलाकर ले जाने के आरोप में सलमान पुत्र इमाम निवासी मड़ावरा के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर गठित टीमों ने आरोपी की गिरफ्तारी एवं किशोरी की वापसी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई। बृहस्पतिवार को गिरार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को भी मुक्त करा लिया। उसके बयान के आधार पर मामले में आरोपी पर दर्ज अपहरण के मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें