फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखाधिकारी के आश्वासन पर धरना स्थगित

Sun, 24 May 2015 12:30 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनरतले चल रहा धरना छठवें दिन वित्त एवं लेखाधिकारी के लिखित आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षक वेतन भोगी सहकारी ऋण समिति के ऋण की कटौती वेतन से कराना चाहता है, इसके बाद भी शिक्षकों के ऋण के लिए कटौती नहीं की जा रही है। वहीं, मृतक आश्रितों की वित्तीय सहमति के लिए पत्रावली लेखा कार्यालय में महीनों से पड़ी है। फाइलों को अग्रसारित नहीं किए जाने से मृतक आश्रित परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़  रही है। करीब शाम चार बजे वित्त एवं लेखाधिकारी डोगरा शक्ति ने धरना स्थल पर पहुंचकर शिक्षकाें की समस्याओं को सुनते हुए लिखित आश्वासन दिया और धरना स्थगित हो गया। 

इस मौके पर कैलाश नारायण तिवारी, अशोक श्रीवास, राम किशोर दीक्षित, रियाज अहमद, सुरेंद्र पटैरिया, बनवारी सिंह सेंगर, रामकृपाल सिंह, जमील खां, रामकुमार पाठक, असद खां, अरुण गोस्वामी, सरमन लाल, देवेंद्र जैन, राजेश जैन, विनय रजक, कमल कुशवाहा, चंद्र प्रताप सिंह, कालका प्रसाद अवस्थी, सुषमा साध, विमलेश सोनी, गीता साहू, उर्मिला शर्मा, स्नेहलता मिश्रा, मंजू तिवारी, शालिक राम शर्मा, पवन स्वरूप पटैरिया, विवेक राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें