गौरक्षा दल के तत्वावधान में आयोजित बैठक में जिला व नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर गौरक्षा करने का संकल्प लिया गया।
तुवन मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा. कृष्णपाल सिंह के निर्देश पर जिला कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष अवतार सिंह यादव, जिला प्रमुख पी के नायक, जिला उपाध्यक्ष विक्रांत रावत, महासचिव डा.शरद तिवारी, कोषाध्यक्ष सुनील पटैरिया, जिला निरीक्षक केहर साहू, कानूनी सलाहकार के एल मालवीय, राजेश देवलिया, अनुराग पाराशर, नीरज मालवीय, विजय नायक व कल्लन कुशवाहा को जिला सचिव मनोनीत किया गया। वहीं, नगर कार्यकारिणी में नगर संरक्षक अखिल कौशिक, नगर अध्यक्ष संतोष कुमार पंाडिया, उपाध्यक्ष सत्येंद्र राजा, कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह चंदेल, महासचिव दीपक वैद्य, अजय चौबे व नीरज पाठक को मनोनीत किया गया।