फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल हड़ताल पर चक्कर काट रहे आवेदक

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। तीन सप्ताह से चल रही लेखपालों की प्रदेश व्यापी हड़ताल के कारण तहसील क्षेत्र के सैकड़ों आवेदकों को परेशान होना पड़ रहा है। प्रतिदिन आवेदक तहसील के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन काम नहीं हो रहा है। राजस्व अधिकारी इसके विकल्प तलाशने का राग अलाप रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद की पांच तहसीलों में तालबेहट तहसील का फैलाव काफी अधिक है। इसके अंतर्गत विकासखंड तालबेहट के समस्त गांवों के अलावा जखौरा और बार ब्लाक के दर्जनों गांव को मिलकर कुल 168 राजस्व गांव जुड़े हैं। इसमें 59 राजस्व गांवों में लेखपालों की तैनाती है। जबकि, तहसील में 41 राजस्व क्षेत्रों में लेखपालों की तैनाती है, जिसके चलते वर्तमान में लेखपालों द्वारा अतिरिक्त क्षेत्र का बस्ता जमा कर देने से 18 राजस्व गांव रिक्त हैं, जिनका कार्यभार किसी के पास नहीं है।
लेखपाल वेतन विसंगति, पेंशन विसंगति, ग्रेड पे आदि मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी हड़ताल पर हैं। इस कारण लेखपाल अतिरिक्त क्षेत्र का काम नहीं देख रहे है। राजस्व निरीक्षक लेखपाल संघ की मांगों का समर्थन करने की बात कहकर हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। इससे तहसील में आय, जाति, निवास, चरित्र, जमानत तस्दीक, विरासत आदि बनाने का काम ठप पड़ा है।
विज्ञापन

आवेदक प्रतिदिन अपने प्रमाण पत्रों के लिए तहसील के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें मायूस होना पड़ रहा है। इन आवेदकों में कइयों को अपने प्रमाण पत्र नौकरी के सत्यापन में लगाना है, तो किसी को प्रमोशन में शामिल करना है। तहसील तालबेहट में 13 नवंबर के बाद से कोई आय, जाति और निवास नहीं निर्गत हुआ है। इस समय 261 जाति, 380 आय और 230 निवास प्रमाण पत्र बनने को हैं।
तालबेहट। इस समय तहसील में अठारह राजस्व ग्राम बम्होरीसर, तालबेहट बाहर, पवा, हनुपुरा, टेटा, लड़वारी, गदयाना, नत्थीखेड़ा, तेरई, ककड़ारी, चौबारा, झॉवर, उगरपुर,भैलोनीलोध, चुनगी, बधौरा, नगवास और राजपुर में कोई लेखपाल नहीं है। इस कारण उन गांवों में कार्य नहीं हो पा रहा है।
लेखपालों की कमी से जूझ रही तहसील में रमेश प्रसाद, धर्मेंद्र राजपूत व चंद्रशेखर मौर्य वर्तमान में निलंबित चल रहे हैं। अंजलि खरे अवकाश पर हैं।
लेखपालों अपनी मांगों के लिए पिछले काफी समय से संघर्षरत हैं। 5 अगस्त 16 से वेतन समिति की कोई बैठक नहीं की गई। उस बैठक में शासन को दी गई रिपोर्ट आज तक नहीं खोली गई। जो लेखपालों के साथ अन्याय है। लेखपालों की जायज मांगें जो पिछले दिनों मांग ली गई थीं, उन्हें शासन को लागू कर देना चाहिए।
-- देवशरण, राजस्व निरीक्षक
आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए क्षेत्र के कई लोगों ने आवेदन किए हैं, परंतु लेखपालों की हड़ताल के चलते रिपोर्ट नहीं लग पा रही है। कई आवेदक तो काफी परेशान नजर आ रहे है। प्रतिदिन चक्कर ला रहे हैं। ऐसे आवेदकों की बातों का उत्तर देते देते थक गए हैं। लेखपालों की हड़ताल से उनका व्यापार भी ठप हो रहा है।
- राहुल अहिरवार, संचालक लोकवाणी केंद्र
लेखपालों की हड़ताल से आम व्यक्ति को हो रही परेशानी को देखते हुए लेखपालों को पंद्रह दिन बाद रिक्त गांव में तैनात कर कार्य लिया जाएगा। लेखपालों के स्थान बदल कर लोगों की परेशानी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

- श्रीकृष्ण, तहसीलदार तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें