फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रोज हो रहे हाइवे पर हादसे, इलाज के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। हाईवे पर रोजाना हादसे हो रहे हैं। हाईवे के किनारे चार सीएचसी, पीएचसी हैं, इनमें से किसी में भी हड्डी रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं है। ऐसे में घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल या फिर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ रहा है। समय पर इलाज न मिलने से कई मरीजों की जान जाने का भी खतरा रहता है।
विज्ञापन

जिले की नेशनल हाईवे-44 झररघाट से सीमा शुरू हो जाती है, जो तहसील मुख्यालय तालबेहट, ललितपुर होकर बिरधा से गौना, अमझरा घाटी तक जाता है। इस मार्ग की लंबाई 100 किलोमीटर से अधिक है। इस हाईवे मार्ग की दूरी में स्वास्थ्य विभाग के चार सीएचसी, पीएचसी पड़ती हैं। इनमें तालबेहट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बांसी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बिरधा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गौना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।
लेकिन, एक भी अस्पताल में अब तक हड्डी रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति नहीं की जा सकी है। ऐसे में हाईवे मार्ग में दुर्घटना होने पर मरीजों को समय पर इलाज तक नहीं मिल पाता है। सागर की ओर में गौना के बीच दुर्घटना में घायल होने वाले मरीजों को जिला मुख्यालय तक आना पड़ता है। वहीं तेरई फाटक से ललितपुर तक के रोगियों को भी ललितपुर और गंभीर हालत होने पर झांसी जाना पड़ता है। सड़क किनारे स्थित चार सीएचसी, पीएचसी में महज प्राथमिक उपचार तक की सुविधा मिल पाती है। दोपहर तीन बजे से सुबह नौ बजे तक दो स्वास्थ्य इकाइयों में तो प्राथमिक उपचार तक नहीं मिल पाता है। कारण बांसी व गौना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटकता रहता है। सीएचसी में कोई भी विशेषज्ञ तैनात नहीं है।
विज्ञापन



प्रतिदिन 10 से 12 मरीज होते रेफर
हादसे के बाद घायलों का सीएचसी, पीएचसी में प्राथमिक उपचार किया जाता है। मगर जब हड्डी रोग विशेषज्ञ के चिकित्सीय परामर्श की जरूरत पड़ती है तो रेफर कर दिया जाता है। बताया गया कि चारों स्वास्थ्य इकाइयों से रोजाना 10 से 12 मरीज रेफर किए जाते हैं।



सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हड्डी रोग विशेषज्ञ के पद सृजित नहीं हैं। चिकित्सक मिलने पर तैनात किए जाएंगे। - डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें