फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित पिकअप घर में घुसकर पलटी

Sun, 31 Jan 2016 12:38 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर (ललितपुर)। थाना मडावरा के अंतर्गत ग्राम सतवांसा में शुक्रवार रात एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर घर में घुस गई। गनीमत रही कि ट्रैक्टर से टकराकर पलट गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


ग्राम सतवांसा निवासी अपरबल सिंह पुत्र जालम सिंह का मकान मड़ावरा-महरौनी के मुख्य मार्ग पर बना है। रात्रि करीब साढे़ 12 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप (एमएच 34 एबी 3483) मकान के भीतर रखे ट्रैक्टर-ट्राली में जाकर टकरा गई और पलट गई, जिससे ट्राली क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही सिंचाई में काम आने वाले लगभग एक सैकड़ा पाइप क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत यह रही की पिकअप पेड़ से नहीं टकराई। वहीं, अगर पिकअप घर में घुस जाती तो जानमाल का नुकसान हो सकता था।

घटना के बाद चालक मौके से गायब हो गया। गाड़ी सड़क निर्माण कर रही कंपनी की बताई गई है। गाड़ी में दो डीजल के खाली ड्रम रखे हुए थे। दुर्घटना में किसान अपरबल सिंह को हजारों रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें