फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकला था सामान लेने, पटरियों पर मिला क्षत-विक्षत शव

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जीआरपी अंतर्गत देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरियां पार कर रहे एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी पर जीआरपी पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम डुलावन निवासी धनीराम प्रजापति पुत्र श्रीपत प्रजापति अपनी पत्नी रामा के साथ अपने मामा के घर मोहल्ला नेहरूनगर में रहता था और ललितपुर में ही मजदूरी करने लगा। विगत रविवार की रात को करीब नौ बजे वह कोई सामान लेने के लिए रेलवे स्टेशन तिराहा की ओर गया था। इसी दौरान रेलवे क्रॉसिंग के पास से रेल पटरियां पार करने के दौरान उक्त धनीराम ट्रेन की चपेट में आकर कुछ दूर साथ ही घिसटता चला गया। उसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। जानकारी पर थाना जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी रामा ने उसकी पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें