ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम गनगौरा में एक पिकअप वाहन की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम गनगौरा निवासी वीरेंद्र सिंह (28) पुत्र कृपाल सिंह शनिवार को शाम पांच बजे गांव से कुछ दूर स्थित अपने खेत से मोटरसाइकिल से लौट रहा था, इसी दौरान एक पिकअप वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप वाहन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पिकअप को कोतवाली ले आए। ब्यूरो