फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग घटनाओं में आधा दर्जन की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में चाचा-भतीजे की जान गई
विज्ञापन

ललितपुर। जिला में कहीं तेज रफ्तार का कहर तो कहीं फांसी और जहर खाने से आए दिन मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार की रात से बृहस्पतिवार की सुबह तक अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। थाना कोतवाली अंतर्गत राजघाट के पास मैलार गांव में दो बाइकों की भिड़ंत में शादी समारोह से लौट रहे चाचा और भतीजे की मौत हो गई। एक व्यक्ति की करंट लगने और एक की मौत पिकअप पलटने से हो गई। एक ने फांसी लगा ली, जबकि एक की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मध्य प्रदेश के जिला अशोकनगर के थाना चंदेरी अंतर्गत ग्राम कड़राना निवासी वंशीलाल (45) पुत्र चतरे कुशवाहा व उसका भतीजा संतराम (35) पुत्र उद्दे बुधवार को एक शादी समारोह में बारात में राजघाट के पास ग्राम मिनौरा गए थे। बुधवार की देर शाम शाम को दोनों बाइक पर सवार होकर अपने घर ग्राम कड़राना वापस जा रहे थे। अभी वह ग्राम मैलार के पास ही पहुंचे थे कि इतने में सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बारात से लौट रहे बाइक सवार दोनों चाचा-भतीजे वंशीलाल व संतराम गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सगौरिया मेें करंट से मौत
थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम सगौरिया में एक युवक की करंट से झुलस कर मौत हो गई। मृतक के परिजन रघुराज ने बताया कि देवसिंह पुत्र कामता सहरिया बुधवार की सुबह करीब चार बजे रात के अंधेरे में कमरे में भूसा भर रहा था कि तभी वहां रखा एक लोहे के एंगिल में अचानक करंट दौड़ गया और उस लोहे के एंगिल को देवसिंह ले किसी प्रकार छू लिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और उसे जिला चिकित्सालय इलाज के लिए लाए, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विषाक्त खाने से युवक की मौत
थाना पाली अंतर्गत ग्राम करमरा में पत्नी की मौत के दो महीने बाद बुधवार की दोपहर में एक युवक ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्राम करमरा निवासी सज्जन (35) पुत्र देशराज की पत्नी रामदेवी की मृत्यु करीब दो माह पूर्व हो गई थी। इसके बाद से सज्जन परेशान रहने लगा था। बुधवार की दोपहर में में सज्जन ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे हालत बिगड़ गई। यह देख परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर भागे, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पिकअप पलटने से एक की मौत, सिपाही घायल
थाना सोजना के अंतर्गत ग्राम अगौड़ी में शादी के दौरान हुए विवाद में घायलों का परीक्षण कराकर लौअ रही पिकअप पलटने से ड्राइवर की मौत हो गईख् जबकि सिपाही घायल हो गया। जिला महोबा के थाना कबरई अंतर्गत ग्राम गंज निवासी वीरेंद्र सिंह व अनिल कुमार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए 25 जून को ग्राम अगौड़ी में आए हुए थे। वीरेंद्र का विवाद गांव में हो गया था, उन्होंने इसकी शिकायत थाना सोजना में की। इस पर 26 जून को सोजना पुलिस ने चुटहिल वीरेंद्र का चिकित्सीय परीक्षण महरौनी सीएचसी केंद्र पर कराया और शाम को वह वीरेंद्र के साथी अनिल की पिकअप गाड़ी से सिपाहियों के साथ वापस सोजना लौट रहे थे। रात करीब दस बजे महरौनी के सोजना रोड स्थित पाली बांध के पास पिकअप गाड़ी के सामने एक गाय आ गई, जिससे गाड़ी पलट गई और पिकअप चालक अनिल कुमार सिंह (38), जो वाहन स्वामी भी था, वाहन के नीचे सिर की ओर से दब गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।वाहन में चिकित्सीय परीक्षण कराने के लिए आया एक सिपाही मुकेश कुमार घायल हो गया। बाकी अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल सिपाही को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने से युवक की मौत
थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला गांधीनगर निवासी राजेश (40) पुत्र विष्णुप्रकाश श्रीवास्तव शनिवार को दोपहर में अपने घर में कमरे में था, जबकि अन्य परिजन घर के कामों में व्यस्त थे। इसी दौरान राजेश की हालत बिगड़ गई, जिस पर परिजन उसे जिला चिकित्सालय में इलाज को ले गए, जहां चिकित्सक ने परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया और उसका शव मोर्चरी में रखवाकर कोतवाली पुलिस को मेमो भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें