फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीएसए को फटकार, बीएसए से स्पष्टीकरण तलब

Sat, 23 Apr 2016 01:01 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
एबीएसए को फटकार, बीएसए से स्पष्टीकरण तलब - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ललितपुर। उप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। इस दौरान छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों की जानकारी नहीं देने पर उन्होंने जांच कराने के निर्देश दिए। वहीं, प्राथमिक विद्यालयों में छात्रवृत्ति के संबंध में जानकारी न होने पर एबीएसए को फटकार लगाई। वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने बैठक करते हुए पिछड़े वर्गों के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति के संबंध में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि पिछड़े वर्ग के छात्रों के फार्म ऑनलाइन भरे गए थे। जिनके फार्म सही पाये गए हैं, उन्हीं को छात्रवृत्ति दी गई है। इस पर अध्यक्ष ने पूछा कि बचे हुए छात्र किस विद्यालय के हैं, उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए। लेकिन, एबीएसए इसका जवाब नहीं दे सके। उन्होंने यह जानकारी भी मांगी कि किस आधार पर बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाती है, लेकिन जवाब न मिलने पर उन्होंने बीएसए से स्पष्टीकरण तलब किया।
वहीं, छात्रों को ट्रेनिंग कराए जाने के लक्ष्य की जानकारी प्राप्त की। इस पर बताया गया कि कुल लक्ष्य 62 बच्चों का है। वहीं, अध्यक्ष ने छात्रों के लिए बने हॉस्टल को तुरंत हैंडओवर कराकर एक माह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने समाजवादी पेंशन, शादी अनुदान योजना, लोहिया आवास, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

बैठक में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी, एसडीएम रमेश चंद्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेश चंद्र मिश्र, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें