जनपद में बीएड विषय की पढ़ाई करना अब आसान हो गया है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ने तीन कालेजों को बीएड विषय का पाठ्यक्रम चलाने के लिए 100-100 सीटें आवंटित कर दी हैं। इससे अब छात्र - छात्राएं स्थानीय स्तर पर बीएड की शिक्षा हासिल कर सकेंगे।
बुंदेलखंड के पिछडे़ जनपद में गिने जाने वाला ललितपुर शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी पिछड़ा है। यहां अभी तक बीएड की पढ़ाई की कोई सुविधा नहीं थी, जिस कारण विद्यार्थियों को झांसी, भोपाल, विदिशा, टीकमगढ़, सागर आदि में शिक्षा प्राप्त करने जाना पड़ता था। लेकिन, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के कुलसचिव अखिलेश चंद्र ने वर्तमान सत्र में स्व वित्त पोषित योजनांतर्गत संचालित सुदर्शन डिग्री कालेज बांसी, भगवान आदिनाथ कालेज ऑफ एजूकेशन महर्रा व श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय को 100-100 सीटें आवंटित कर दी हैं। इससे स्थानीय छात्र- छात्राओं