फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंचित अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अब आयुष्मान योजना से वंचित अत्योदय राशन कार्ड धारकों को भी योजना का लाभ मिलेगा। जिसके लिए राशनकार्ड धारकों की सूची को चिह़ित कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनका सर्वे करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में वर्ष 2011 में की गई आर्थिक गणना की सूची के आधार पर पात्रों का चयन किया गया था। लेकिन, इसके बाद भी कई पात्र परिवार योजना से वंचित रह गए थे, जिन्हे मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के अंतर्गत किएगए सर्वे के बाद जोड़ा गया। इस कारण आयुष्मान योजना के लाभार्थियों की संख्या 89,814 हो गई। इसमें 62,842 लाभार्थी प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में चयनित किए गए और 26, 972 लाभार्थी मुख्यमंत्री जन अरोग्य योजना में चयनित किए गए थे। इसके बाद भी कई पात्र लाभार्थी योजना से वंचित हो गए थे। कई निर्धन तो ऐसे में हैं कि गंभीर बीमारी होने से इलाज नहीं करा पा रहे हैं।
शासन ने आयुष्मान योजना से वंचित अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को भी इसमें शामिल करने का निर्णय लिया है। इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग अंत्योदय राशनकार्ड धारकों की जांच कर सूची ब्लॉक स्तर पर भेज रहा है। इनकी पात्रता का सर्वें कराया जाएगा। आशा बहुओं के माध्यम से सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के बाद वंचित अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को आयुष्मान योजना में जोड़कर उन्हें लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक वर्ष में पांच लाख तक रुपये का इलाज मुक्त
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी को एक वर्ष में पांच लाख रुपये तक के इलाज की निशुल्क सुविधा है। इसमें गंभीर बीमारियों समेत 1350 से अधिक मर्ज के इलाज की सुविधा दी गई है। इसके लिए अस्पताल चिह्नित किए गए हैं। जिले में सभी सीएचसी और पीएचसी समेत छह निजी अस्पताल शामिल किए गए हैं। जहां पर योजना के पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है।
यह है अंत्योदय राशन कार्ड धारकों की संख्या
नगर पालिका परिषद ललितपुर में 2444 राशनकार्ड धारक हैं, जिनमें 7897 लाभार्थी हैं। नगर पंचायत महरौनी में 133 राशनकार्ड व 448 लाभार्थी, नगर पंचायत पाली में 303 कार्ड व 933 लाभार्थी, नगर पंचायत तालबेहट में 267 कार्ड व 740 लाभार्थी है। इसी तरह ब्लॉक बार में 3378 कार्ड व 7742 लाभार्थी, बिरधा में 4587 कार्ड व 12272 लाभार्थी, जखौरा में 4904 कार्ड व 12140 लाभार्थी, मड़ावरा में 3789 कार्ड व 8691 लाभार्थी, महरौनी में 3575 कार्ड व 9694 लाभार्थी, तालबेहट में 3900 कार्ड व 8497 लाभार्थी हैं। इनमें कुछ कार्डधारकों को सुविधा का लाभ मिल रहा है, लेकिन जिन्हें नहीं मिल रहा है, उनका उनका सर्वे कर लाभ दिया जाएग।
विज्ञापन

सुविधा से वंचित अंत्योदय राशनकार्ड धारकों की सूची आशाओं केे भेजी जा रही है। जो सर्वे करके डाटा जुटाएंगी। इसके बाद सूची शासन को भेजी जाएगी।
- डा. मुकेश दुबे, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें