फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मेला देखने निकले युवक ने गांव के जंगल में तौलिया से फांसी लगाकर पेड़ से लटकर जान दे दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़ौली निवासी कोमल सहरिया (30) पुत्र करन सहरिया रविवार को बालाबेहट क्षेत्र में सहरिया मेला देखने की कहकर निकला था। तब से वापस घर नहीं लौटा। सोमवार को चरवाहों ने गांव के जंगल में पेड़ से तौलिया से युवक को फांसी पर लटका देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि मृतक कुछ दिनों से ससुराल में रह रहा था। मृतक के चार बच्चे हैं। परिजनों ने अनुसार मानसिक बीमारी के चलते आत्महत्या करने की संभावना है, क्योंकि, उसका मानसिक उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें