फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने जांच अधिकारी को दिखाया रिश्वत लेने का वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ब्लाक बिरधा के ग्राम कलौथरा में सजनम बांध की जमीन के पट्टे के मामले में चल रही जांच के दौरान किसानों ने जांच अफसरों को सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी का आठ महीने पुराना वीडियो दिखाया। इसमें वह दस हजार रुपये रिश्वत लेता दिख रहा है। किसानों ने कहा कि या तो पैसा वापस किया जाए या सही पट्टा किया जाए।
विज्ञापन

सजनम बांध के डूब क्षेत्र में आई ग्राम कलौथरा के किसानों की जमीन का मुआवजा दे दिया गया था, लेकिन किसानों को पांच साल के लिए जमीन का पट्टा देने के मामले में फर्जीवाड़ा किया गया था। किसानों को पक्के कागजों पर पट्टा नहीं दिया गया, बल्कि उन्हें जो पट्टा दिया गया उस कागज पर सभी संबंधित अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं थे। ऐसे पट्टे का कोई अस्तित्व नहीं होता।
इस पर किसानों ने डीएम को शपथ पत्र देकर फर्जी पट्टे की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। किसानों ने पट्टा के एवज में सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी पर रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया था। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सिंचाई विभाग झांसी के अधिशासी अभियंता शरद कुमार और सहायक अभियंता विनोद कुमार ने गांव जाकर किसानों के लिखित बयान दर्ज कराए। इसमें किसान महेश कुमार ने आठ माह पुराना वीडियो भी जांच अधिकारियों को दिखाया, जिसमें सिंचाई विभाग के उक्त कम्रचारी को दस हजार रुपये लेते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा किसान काशीराम, संतू, घनश्याम, बृजलाल, परशुराम, महेश कुमार, शोभाराम, जानकी अहिरवार के भी बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के लिखित बयान दर्ज कर लिए गए हैं। रिपोर्ट को उच्चाधिकारियों को सौंपा जाएगा। इसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
- शरद कुमार, सिंचाई विभाग, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें