फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गहरी खदान में गिरने से युवती की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कपड़े धाेते समय ग्राम खोंखरा निवासी द्रौपदी पानी से भरी गहरी खदान में गिर गई और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने तीन घंटे तक खोजबीन करने के बाद पानी के अंदर से शव खोजकर बाहर निकाला।
विज्ञापन

कोतवाली सदर अंतर्गत खोंखरा निवासी श्रीपत की 22 वर्षीय पत्नी द्रौपदी शनिवार को गांव से कुछ दूरी पर स्थित खदान में कपड़े धोने गई थी। साथ में घर के छोटे बच्चे भी थे। कपड़े धोते समय द्रौपतदी अचानक पानी में गिरकर डूब गई। घटना देखकर बच्चे घर पहुंचे और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और गांव वालों की मदद से खदान के पानी में द्रौपदी की खोजबीन शुरू की। तीन घंटे बाद शव को निकाला जा सका।
परिजनों ने बताया कि मृतका की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी और उसका एक पुत्र है। मृतका का मायका मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम पठा जटाउआ में है। मायके वाले भी मौके पर आ गए थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर अनुराग अवस्थी ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें