फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लोन कराने के नाम पर युवती धोखाधड़ी, पौने तीन लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी के खिलाफ थाना बार पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बैंक से लोन कराने के नाम पर युवती से करीब पौने तीन लाख रुपये लेकर हड़पने के मामले में थाना बार पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर अंतर्गत मोहल्ला जगदीश मार्केट तालाबपुरा निवासी मान्या सोनी ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसके पिता की कटरा बाजार में महादेव ज्वैलर्स नाम से दुकान है। सितंबर 2024 में उसकी मुलाकात हरीराम पाल निवासी ग्राम चिगलौआ से हुई थी। वह अपने मोबाइल से दुकान का लोन लेने की बात किसी व्यक्ति से कर रही थी। इस पर हरीराम ने उससे कहा कि वह उसका बैंक से लोन करा देगा। 10 सितंबर 2024 को हरीराम पाल ने उसे चिगलौआ में बजाज पावर प्लांट के पास बुलाया। बैंक से लोन करवाने के लिए 25 हजार रुपये नकद ले लिए थे। इसके बाद आरोपी ने विभिन्न तरीकों से लोन कराने के नाम पर 2,49,550 रुपये धोखाधड़ी करके ले लिए। जब उसने आरोपी हरीराम से लोन कराने के संबंध में पूछा तो कुछ बताने से इंकार कर दिया। रुपये वापस मांगे तो वह नहीं लौटा रहा है। थाना बार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें