फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मालगोदाम के पास मिला युवक का रक्त रंजित शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मालगोदाम के पास सुनसान इलाके में एक युवक का रक्तरंजित अवस्था में शव पड़ा मिला। सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला कर उसे मौत के घाट उतारा गया था।
विज्ञापन

रविवार दोपहर में कोतवाली सदर पुलिस को एक चरवाहे ने सूचना दी कि चौकी नई बस्ती क्षेत्र में मालगोदाम और बांध के बीच सुनसान इलाके में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची। वहां 25-30 वर्ष के युवक का रक्तरंजित शव पड़ा था। उसके सिर पर घाव थे और जमीन पर खून ही खून बिखरा पड़ा था। सिर के नीचे दो हवाई चप्पल रखी हुई थी। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। वहां से नमूने एकत्रित किए। आसपास के लोगों को बुलाकर पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

-
पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी
घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीमें सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर सुराग लगाने का प्रयास कर रही हैं।
-
मालगोदाम और बांध के बीच युवक का शव पड़ा मिला। फील्ड यूनिट मौके पर गई और जांच की। युवक के सिर में चोट लगी है। -कालू सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें