फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खेत पर अचेतावस्था में मिला युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों ने कहा- काम करते समय पैर में सांप ने डस लिया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर रविवार शाम को एक युवक अचेतावस्था में पड़ा मिला, उसके पैर में सांप के डसने के निशान थे। आनन-फानन परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना पाली अंतर्गत ग्राम निवाहो निवासी लोकेंद्र राजा ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 11 बजे उसका चाचा संतोष सिंह (40) अपने खेत पर गए थे। इसके बाद वह लौटकर नहीं आए। शाम को जब गांव के लोग खेतों की ओर गए तो यहां खेत पर संतोष सिंह को अचेतावस्था में पड़ा देखा था। संतोष के मुंह से झाग आ रहा था। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई-दो बहन में बड़ा था और उसके दो पुत्र हैं। वह खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें