फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: युवक को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम लड़वारी निवासी खिलान (30) बृहस्पतिवार की रात में फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक खिलान खेत में फसल की रखवाली करने गया था। देर रात उसके कान के पास सांप ने डस लिया। सुबह करीब छह बजे वह बेसुध अवस्था में घर पहुंचा और पिता माखन लाल को सांप के डसने की जानकारी दी। आनन फानन परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाई-दो बहन में बड़ा था और खेती किसानी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें