फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटक युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते बताया आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली महरौनी के ग्राम खिरिया लटकनजू निवासी 25 वर्षीय मुकेश ने सोमवार को दीपावली की रात अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में लगे पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात मुकेश घर से निकल गया था। कुछ देर बाद जब भतीजा धीरेंद्र वहां से गुजरा तो उसने मुकेश को पेड़ पर फंदे से लटका देखा। शोर मचाया तो परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। मृतक तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था और उसकी पत्नी दो साल पहले छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी और उसका एक पुत्र है। परिजनों ने आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया है। कोतवाली महरौनी के प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें