फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर गिरा युवक, एक पैर कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक युवक चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में बोगी के नीचे गई उसकी एक टांग कट गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला निवाड़ी के पृथ्वीपुर निवासी जितेंद्र कुशवाहा (19) शनिवार को टीकमगढ़ से ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा और यहां वह पंजाबमेल एक्सप्रेस से भोपाल जा रहा था। दोपहर करीब 1.30 बजे जैसे ही भोपाल जाने वाली पंजाबमेल एक्सप्रेस ट्रेन आई तो वह ट्रेन में चढ़ गया, इसी दौरान ट्रेन चल दी और वह असंतुलित होकर प्लेटफार्म पर गिरा तो उसका एक पैर बोगी के नीचे लटक गया जिससे पैर कट गया। प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने ट्रेन के गुजरते ही उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह अचेत हो गया। जानकारी मिलने पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें