तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली क्षेत्र के राधापुर गांव में रविवार को 25 वर्षीय युवक तालाब में स्नान करते समय डूब गया। ग्रामीणों ने जब तक उसे बाहर निकाला, उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि मृतक सीताराम उर्फ रोहित तिवारी (25) पुत्र प्रेम नारायण तिवारी निवासी थाना मनकापुर ग्राम कलैनिया जिला गोंडा निवासी था। वह पावर प्लांट से पारीक्षा के लिए बनाई जा रही हैवी लाइन पर काम कर रहा था। रविवार को वह तालाब में स्नान कर रहा था, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। संवाद