फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वंदे भारत की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर के ग्राम खाकरौन के पास बुधवार शाम रेलवे लाइन पर पैदल जा रहा युवक टीकमगढ़ की ओर से आ रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के हल्ले सहरिया के रूप में हुई। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी के मुताबिक पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर मृतक की पहचान की। वह मध्य प्रदेश के जनपद सागर के थाना बंडा का हल्ले सहरिया (25) निकला। ग्राम चकौरा निवासी उसके ससुरालीजन मौके पर आए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हल्ले अपनी ससुराल आ रहा था। वह पैदल रेलवे ट्रैक पर जा रहा था। आसपास के खेतों में काम करने वाले लोगों ने युवक को ट्रैक से हटने के लिए काफी आवाज दी, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। इसी बीच टीकमगढ़ की ओर से वंदेभारत ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आने से हल्ले की मौत हो गई। युवक की माैत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि वह तीन भाई व एक बहन में छोटा था और उसकी दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें