फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वीडियो बनाकर युवक ने दी जान, पत्नी और ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मालथौन में अपने मामा के घर जाते समय खाया विषाक्त, नाराहट के पास बाइक सहित गिरकर हो गया था अचेत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जाखलौन थाना क्षेत्र के मादौन गांव निवासी रामप्रसाद (27) ने बुधवार को विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें रामप्रसाद ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि डेढ़ साल से पत्नी और उसके परिजनों ने मानसिक रूप से इतना टार्चर किया कि अब बर्दाश्त नहीं हो रहा है। वीडियो में पत्नी और उसके परिजनों पर उत्पीड़न, बेइज्जत करने और पांच लाख रुपये मांंगने के गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की बात है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। ।
मृतक के भाई संजू अहिरवार ने बताया कि वर्ष 2019 में उसके भाई रामप्रसाद की शादी मध्य प्रदेश के खुरई निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के बाद से रामप्रसाद की पत्नी आए दिन मायके चली जाती थी। वर्ष 2023 से उसके भाई की पत्नी अपने मायके में रह रही है और खुरई कोर्ट में भरण पोषण का वाद कर दिया था। जिसके बाद उसका भाई अपनी पत्नी को प्रतिमाह 1500 रुपये देता था। 24 फरवरी को खुरई कोर्ट में तारीख थी। इस कारण से उसका भाई रामप्रसाद और परिवार के लोग खुरई गए थे। लेकिन यहां काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी दूसरा पक्ष नहीं आया था। इसके बाद जब वह लोग कोर्ट से बाहर निकलकर बाहर आए तो मायके वाले मिले। उन्होंने रामप्रसाद सहित परिवार के लोगों को गालियां और धमकी देने के साथ अभद्रता करते हुए अपमानित किया था। यहां से रामप्रसाद और परिवार वाले घर आ गए थे। बुधवार को घर के लोग काम पर चले गए थे। रामप्रसाद बाइक लेकर मध्य प्रदेश के मालथौन में रहने वाले अपने मामा पप्पू के घर जाने के लिए निकल गया था। इस बीच राम प्रसाद ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। नाराहट गांव के पास पहुंचने पर रामप्रसाद को उल्टियां हुई और वह यहां पर गिर गया। गांव वालों ने अचेत पड़े रामप्रसाद को एक पेड़ के नीचे लिटाया और फोन के जरिए मालथौन में मामा पप्पू को सूचना दी। मामा पप्पू चार पहिया कार से मौके पर पहुंचा और रामप्रसाद को लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। रामप्रसाद ने विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से पहले मोबाइल पर एक वीडियो बनाई। जिसमें उसने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि डेढ़ साल से उसकी पत्नी और उसके मायके वालों ने मानसिक रूप से इतना टार्चर किया कि अब बर्दाश्त नहीं हो रहा है। वीडियो में पत्नी और उसके मायके वालों पर उत्पीड़न और बेइज्जत करने और पांच लाख रुपये मांंगने के गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की बात कही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक तीन भाई-दो बहन में छोटा था। मृतक के भाई संजू ने रामप्रसाद की पत्नी और उसके मायके वालों द्वारा अपमानित और प्रताड़ित करने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने की बात कही। सीओ सदर सुनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। अभी कोई शिकायती पत्र नहीं आया है। शिकायती पत्र आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
वीडियो में बयां किया अपना दर्द...कहा कि न तो उसके पास पैसाा है, न ही नौकरी
आत्महत्या करने से पहले रामप्रसाद ने मोबाइल फोन से 1.15 मिनट का एक वीडियो बनाया। इसमें उसने कहा कि डेढ साल से वह अपनी पत्नी से केस लड़ रहे हैं। इन्होंने मानसिक रूप से इतना टार्चर किया है कि अब बर्दाश्त नहीं हो रहा है। वैसे भी उसके पास न तो पैसा है, न ही नौकरी है। यह लोग धमका रहे हैं कि पांच लाख रुपये नहीं दिए तो दहेज उत्पीड़न का केस लगवा देंगे। वह पढ़ने लिखने वाला युवक है, वैसे भी उसकी नोकरी लगनी नहीं है, इस कारण से वह सुसाइड कर रहा है। पुलिस ने जांच के बाद मोबाइल कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


सरकारी नौकरी की कर रहा था तैयारी
मृतक रामप्रसाद के भाई संजू ने बताया कि उसका भाई पढ़ाई लिखाई में होशयार था। उसने बीए, आईटीआई किया था और वर्तमान में आईआईटी रूड़की से छह माह का ऑनलाइन डिप्लोमा कर रहा था। वह रेलवे में लोको पायलट की नौकरी में दो चरण की प्रक्रिया को पूरा कर चुका था। सिर्फ मेडिकल होना शेष रह गया था। लेकिन उसके भाई की पत्नी व उसके मायके वालों ने उसके भाई को इतना प्रताड़ित और परेशान किया कि आखिर में उसे आत्महत्या ही करनी पड़ी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें