फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्टेशन पर बनेगा यार्ड, बिछाई गईं पांच पटरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर अब मालगोदाम की जगह अतिरिक्त मालगाड़ियां खड़ी करने के लिए यार्ड का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए यहां पांच लाइनें बिछाई गई हैं। साथ ही ओएचई लाइन के लिए खंभे लगाए जा रहे हैं। अधिकांश खंभे लग चुके हैं। अब ओएचई लाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन

स्टेशन पर पुराने देवगढ़ क्रॉसिंग के पास मालगोदाम को खत्म कर दिया गया है। रेलवे यहां यार्ड का निर्माण कर रहा है। डाउन रूट पर तीन रेल पटरियां बिछाई गई हैं, जबकि मालगोदाम की तरफ दो रेल पटरियां बिछाई गई हैं। ओएचई लाइन के लिए 55 खंभे भी लगाए गए हैं। जबकि, अन्य खंभे लगाने का काम भी होना है। जो खंभे लग चुके हैं, उन पर ओएचई लाइन के तार बिछाने का काम जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। एक सप्ताह पूर्व 24 जुलाई को मंडल रेल प्रबंध दीपक कुमार सिन्हा ने यार्ड के काम की प्रगति का निरीक्षण किया था। उन्होंने बताया था कि जल्द ही ओएचई लाइन डाली जाएंगी। यार्ड बनने के बाद ट्रेनों को अलग से यार्ड में पहुंचाया जा सकेगा और यहां ट्रेनों के डिब्बों व कोचों की मरम्मत भी हो सकेगी।

वाशिंग शेड भी बनने की संभावना
स्टेशन के आगे पुराने मालगोदाम के पास यार्ड बनने के बाद अब यहां वाशिंग शेड बनाए जाने की संभावना है। यार्ड में जहां ट्रेनों के कोच व डिब्बों की मरम्मत की जाती है, वहीं बड़े स्टेशनों पर यार्ड में ही वाशिंग शेड होने पर ट्रेनों की धुलाई व साफ सफाई भी की जाती है।
विज्ञापन


ललितपुर स्टेशन पर पुराने मालगोदाम के स्थान पर यार्ड बनाने का काम चल रहा है। पटरियां बिछाने और खंभे लगाने का काम हो गया है। जल्द ही ओएचई लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

-मनोज कुमार, पीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें