फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला महिला का शव, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूराकलां/तालबेहट। थाना पूराकलां तिराहे पर मुख्य मार्ग के सामने दिलीप परिहार के खेत पर बने कुएं में महिला का शव बरामद हुुआ है। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह ने मौके पर जाकर पड़ताल की। पुलिस ने पति की शिकायत पर एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मृतका की पहचान गांव के मजरा पठा खिरक निवासी मुन्ना लाल कुशवाहा की पत्नी सखी (49) के रूप में की गई। बताया जाता है कि गांव का दिलीप परिहार अपने खेत पर गया तो उसने कुएं के आसपास कुछ सामान पड़ा दिखा। उसने झांक कर देखा तो उसे एक महिला का शव उतराता दिखा। सूचना पर थानाध्यक्ष पूराकलां अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर गए। पुलिस ने शव को बाहर निकाला।
थाना पूराकलां पुलिस ने इस मामले में महिला के साथ पार्टी में शामिल एक क्षेत्र के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतका के पति मुन्नालाल पुत्र भैयालाल ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि रविवार की रात उसकी रामबाबू पुत्र गोविंद सिंह निवासी बंदरगुढा थाना जाखलौन और संतोष पुत्र रामसेवक निवासी इलाइट झांसी के साथ पार्टी हुई थी। इसमें उसकी पत्नी रामसखी भी शामिल थी। वह नशे में होने के कारण में रात में सो गया। सुबह जब होश आया तो मुझे इस बात की जानकारी हुई। उसने बताया कि नशे में धक्का देने के कारण पत्नी कुएं में गिर गई। पार्टी में शामिल रामबाबू इनामी बदमाश है। पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें