फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पानी भरते समय गड्ढे में गिरकर डूबने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन के ग्राम दावनी की रामप्यारी अहिरवार (52) की राजघाट बांध के भराव क्षेत्र स्थित गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। परिजन ने पानी भरते समय फिसलकर गड्ढे में गिरने से मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन

मृतका के पुत्र भगवानदास के मुताबिक मंगलवार को उसकी मां रामप्यारी गांव से कुछ दूरी पर स्थित राजघाट बांध के भराव क्षेत्र में बने एक गड्ढे में पानी भरने गई थी। पानी भरते समय वह फिसलकर गड्ढे में गिर गई। जब काफी देर तक रामप्यारी घर लौटकर नहीं आई तो उसका छोटा पुत्र शैलेंद्र वहां पहुंचा। पास में मां की चप्पल दिखाई दी। इसकी सूचना शैलेंद्र ने परिजन और गांव वालों को दी। इसके बाद गड्ढे में रामप्यारी की खोजबीन की गई। शाम को पानी के अंदर से रामप्यारी का शव बरामद किया। मृतका के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष जाखलौन अभिषेक सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें