फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खेत में पानी देने को लेकर महिला समेत दो पुत्रों को पीटा, एसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम अनौरा में हुआ दो पक्षों में विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अनौरा में खेत में पानी देने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि विपक्षियों ने महिला सहित उसके पुत्रों की पिटाई करके हमला कर दिया। जिसमें महिला घायल हो गई। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन

ग्राम अनौरा निवासी सुनीता पत्नी राघवेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि 22 अक्तूबर की शाम करीब 7:30 बजे उसके पुत्र कृष्णपाल सिंह व प्रवेंद्र सिंह खेत में पानी दे रहे थे। इसी दौरान गांव के विपक्षी खेत पर पहुंच गए। खेत से पानी निकलने की बात को लेकर विवाद करने लगे। पुत्रों ने पानी नहीं निकलने की बात कहते हुए समझाया। कोई नुकसान होेने पर उसकी भरपाई करने को तैयार होने की बात कही। इस पर आरोपी गाली देने लगे और लाठी-डंडों से पिटाई करते हुए हमला कर दिया। पीड़िता ने बताया कि जब वह बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों उसे भी पीटा। जिससे वह घायल हो गई। पत्र में पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर जांचकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें