- मासूम की मौके पर ही मौत, मां गम्भीर
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम गेवरा गुंदेरा के पास नौ वर्षीय मासूम का उपचार करवाकर वापस अपने घर आ रही महिला और मासूम में तेज गति से आ कार ने टक्कर मार दी। जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई और मां घायल हो गई। सूचना के बाद नत्थी खेड़ा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मां को उपचार के लिए झांसी और मृतक के शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
ग्राम गेवरा गुंदेरा के मजरा कोटीपुरा निवासी दयाराम उर्फ मुलुवा सहरिया की पत्नी फुलकुंवर अपने नौ वर्षीय पुत्र सौरभ का उपचार कराके पैदल अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक चार पहिया वाहन चालक ने तेजी से वाहन चलाते हुए मां और बेटे में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई और मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने वाहन को रोक लिया और सूचना पुलिस को दी। इसके बाद नत्थीखेड़ा चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। इस हादसे से पूरे परिवार में मातम पसर गया।
000
तीन बहनों में एकलौता भाई था मासूम
मृतक मासूम के पिता दयाराम उर्फ मुलुवा की बीमारी के चलते लगभग छह माह पहले मृत्यु हो चुकी थी। मृतक दयाराम की तीन पुत्रियां और एक पुत्र था। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी मात्र दो वर्ष की है। पति की मृत्यु के बाद परिवार के सदस्यों को फुलकुंवर ही मजदूरी करके पालन पोषण कर रही है।