फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: क्लीनिक पर उपचार कराने आए ग्रामीण की मौत, परिजनों ने मामला रफा-दफा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी(ललितपुर)। कस्बा में ललितपुर रोड पर स्थित एक क्लीनिक पर उपचार कराने आए एक युवक की मौत हो गई। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोगों ने क्लीनिक को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली लेकिन परिजनों ने कोई कार्रवाई न करने का प्रार्थनापत्र देकर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह थाना बार के वस्त्रावन निवासी कमलेश झां (40)कस्बा बांसी ललितपुर रोड़ स्थित एक क्लीनिक पर आया, इस दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उसकी मृत्यु की खबर मिलने पर बड़ी तादाद में ग्रामीण एकत्रित हो गए, पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई। काफी देर बाद मृतक की पत्नी सीमा, भाई प्रेमचंद्र और साले नंदकिशोर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह कमलेश को उपचार कराने आए थे इसी दौरान उसकी मृत्यु हो गई, इसमें डॉक्टर की कोई गलती नहीं और वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं न ही कोई कानून कार्रवाई करना चाहते हैं। तहरीर के बाद मृतक के परिवारजन अपने गांव वस्त्रावन ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामला सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें