फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल पटरियों के पास मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत बयाना नाला रेल पटरियों के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम सैदपुर निवासी कम्मोदे( 50) पुत्र नन्नू बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे मंडी गोदाम में पल्लेदारी के लिए निकला था और लड़के से खाना दे देने के लिए कह गया था। जब उसके पुत्र खाना देने मंडी गोदाम पहुंचा तो वह वहां नहीं मिला। इस पर उसने सोचा कि पिताजी बाजार सामान लेने गए होंगे। दोपहर बाद उसे पिता की मौत की जानकारी लगी। मृतक का शव बयाना नाला रेल पटरियों के पास पड़ा मिला। मृतक के चार पुत्र हैं। मृतक के पुत्र ब्रजभान ने बताया कि उसके पिता सुबह साइकिल से मंडी के लिए निकले थे, लेकिन रेल पटरियों के पास कैसे पहुंचे उसे जानकारी नहीं है। उसने बताया कि पिता की साइकिल भी वहां नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें