फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: चलती ट्रेन से यात्री को फेंकने के मामले में एक वेंडर गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश में दबिश

Tue, 09 Aug 2022 01:33 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री का वेंडरों से पानी की बोतल खरीदने को लेकर विवाद हो गया। इस पर वह ट्रेन की पेंट्रीकार में पहुंच गया, जहां पेंट्रीकार मैनेजर से गुटका के छींटे पड़ने को लेकर उसका विवाद हो गया। इस पर मैनेजर ने दो तीन अन्य वेंडरों को भी बुला लिया और बोगी संख्या चार पांच में पहुंचने पर उसके साथ मारपीट कर दी। ट्रेन ललितपुर में रूकी, लेकिन उसे वेंडरों ने उतरने नहीं दिया। इसके बाद जब ट्रेन आगे बढ़ी और स्पीड पकड़ते ही वेंडरों ने उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर में थाना जीआरपी अंतर्गत मालगोदाम के पास चलती हुई राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन से यात्री को फेंकने के मामले में जीआरपी ने एक वेंडर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। यात्री का वेंडरों से ट्रेन में पानी की बोतल खरीदने एवं गुटका थूकने पर छींटे पड़ने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नेहरूनगर निवासी रवि यादव पुत्र हरनाम सिंह यादव शनिवार की रात को राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन से झांसी से ललितपुर अपनी बहन को लेकर लौट रहा था। ट्रेन में उसका वेंडरों से पानी की बोतल खरीदने को लेकर विवाद हो गया। इस पर वह ट्रेन की पेंट्रीकार में पहुंच गया, जहां पेंट्रीकार मैनेजर से गुटका के छींटे पड़ने को लेकर उसका विवाद हो गया।

इस पर मैनेजर ने दो तीन अन्य वेंडरों को भी बुला लिया और बोगी संख्या चार पांच में पहुंचने पर उसके साथ मारपीट कर दी। ट्रेन ललितपुर में रूकी, लेकिन उसे वेंडरों ने उतरने नहीं दिया। इसके बाद जब ट्रेन आगे बढ़ी और स्पीड पकड़ते ही वेंडरों ने उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया, जिस पर उसे गंभीर चोटें आईं और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर थाना जीआरपी ने आरोपी अज्ञात वेंडरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


वहीं जीआरपी ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। मामले में थाना जीआरपी पुलिस ने पंजाब मेल एक्सप्रेस ट्रेन से उतरते समय वेंडर को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी का नाम मध्य प्रदेश के भिंड के थाना नयागांव अंतर्गत ग्राम ओझा निवासी अमित पुत्र राबिहारी बताया गया। थानाध्यक्ष जीआरपी नवीन कुमार ने बताया कि एक वेंडर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

धारा में बढ़ोतरी हुई
थाना जीआरपी ने यात्री को ट्रेन से फेंकने के मामले में बीते रोज रविवार को धारा 323, 325 एवं 504 के तहत पेंट्रीकार मैनेजर व दो-तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन अब मामले में जीआरपी ने धारा 307 की बढ़ोतरी कर दी है। मामले में खुद जीआरपी एसपी झांसी मो. इमरान पूरी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें