ट्रेन में पैंट्री कार मैनेजर ने गुटका थूक दिया, जिसके छींटे रवि यादव के ऊपर पड़ गए। इसी बात को लेकर उसका बैंडरों से विवाद हो गया। जब ट्रेन ललितपुर में रुकी तो बैंडरो ने उसे उतरने नहीं दिया और ट्रेन चलने पर उसे आगे जाकर आउटर पर ट्रेन से धक्का दे दिया।
मोहल्ला नेहरू नगर निवासी रवि यादव शनिवार की रात को झांसी से अपनी बहन को राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन से लेकर ललितपुर लौट रहा था। इसी दौरान उसने पैंट्री कार मैनेजर से पानी की बोतल मांगी। तभी पैंट्री कार मैनेजर ने गुटका थूक दिया, जिसके छींटे रवि यादव के ऊपर पड़ गए।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर उसका बैंडरों से विवाद हो गया। जब ट्रेन ललितपुर में रुकी तो बैंडरो ने उसे उतरने नहीं दिया और ट्रेन चलने पर उसे आगे जाकर आउटर पर ट्रेन से धक्का दे दिया। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जीआरपी को इस संबंध में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाए हैं।